हिमाचल को निर्भया फंड के तहत मिले 12 लाख
केंद्र ने हिमाचल समेत तीन राज्यों के लिए 36 लाख का निर्भया फंड जारी किया है। इनमें एक राज्य के हिस्से 12-12 लाख रुपये आए हैं। इस पैसे से जूनियर फॉरेंसिक सांइस सलाहकार की नियुक्त भी हो सकेगी।
शिमला, राज्य ब्यूरो। केंद्र ने हिमाचल समेत तीन राज्यों के लिए 36 लाख का निर्भया फंड जारी किया है। इनमें एक राज्य के हिस्से 12-12 लाख रुपये आए हैं। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने स्वीकृत पत्र जारी किए हैं। जिन राज्यों को यह जारी किया है, उनमें हिमाचल, बिहार, मिजोरम शामिल हैं। इस पैसे से जूनियर फॉरेंसिक सांइस सलाहकार की नियुक्त भी हो सकेगी। साथ ही महिलाओं और बच्चों पर होने वाले साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए भी खर्च कर सकेंगे। प्रदेश में साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। महिलाएं भी साइबर ठगी की शिकार हो रही हैं। इस साल करीब तीन महीने में 700 शिकायतें आई हैं। इन शिकायतों के आधार पर साइबर थाना पुलिस जांच कर रही है। इनमें महिलाओं ने भी अपनी शिकायतें दर्ज करवाई हैं। लेकिन अपराधियों को गिरफ्तार करना आसान नहीं होगा। ये देश के महानगरों अथवा विदेशों में बैठकर आधुनिक तकनीक के सहारे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
लोगों को जागरूक कर रही सीआइडी
सीआइडी के तहत आने वाले राज्य स्तरीय साइबर थाने की पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम नरवीर ङ्क्षसह राठौर के अनुसार इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें। फेसबुक अकाउंट, मैसेंजर, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप से ठग वीडियो कॉल करके पुरष, महिला को चैट करने को कहा जाता है। अपराधी नग्न फोटो या वीडियो शेयर करने को कहते हें। इन्हें एडिट कर इंटरनेट मीडिया दोस्तों को भेजने से रोकने के लिए पैसे की मांग करते हैं। इस तरह की काफी शिकायतें आ रही हैं। लोग ब्लैकमेल करने वाले के आगे न झुकें, वे तत्काल स्थानीय पुलिस या ऑनलाइन पोर्टल पर रिपोर्ट करें।