Himachal Congress Candidates: ...तो इस दिन तय हो जाएंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, 11 सीटों पर समिति लेगी निर्णय
Himachal Congress Candidates हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी में टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। पीएम मोदी की बिलासपुर रैली के बाद ही कांग्रेस अपने पते खोलेगी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
शिमला, जागरण टीम। Himachal Congress Candidates, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी में टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। पीएम मोदी की बिलासपुर रैली के बाद ही कांग्रेस अपने पते खोलेगी। 2 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक अब 7 अक्टूबर को होगी। स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष दीपा दास मुंशी के व्यस्त कार्यक्रमों के कारण यह बैठक स्थगित की गई है। सुबह के समय यह बैठक होगी। यदि बैठक जल्द खत्म हो जाती है तो इसी दिन केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी प्रस्तावित रखी गई है। यदि बैठक लेट समाप्त होती है तो केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आठ अक्टूबर को होगी।
इस दिन पार्टी टिकटों की पहली सूची जारी कर सकती हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 22 विधानसभा क्षेत्रों की टिकटों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यहां पर जो नाम आए हैं, उन्हें शार्ट लिस्ट कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। केंद्रीय चुनाव समिति ही टिकटों पर अंतिम मुहर लगाएगी।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather: मोदी के हिमाचल दौरे पर फिर मौसम का संकट, तीन दिन बारिश, मानसून में यहां सार्वधिक वर्षा
तीन रोज पूर्व दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 35 सीटों पर ही तस्वीर साफ हाे पाई है। जबकि स्क्रीनिंग कमेटी ने 47 नाम शॉर्ट लिस्ट करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे थे। 11 नाम सीधे केंद्रीय चुनाव समिति को ही जाएंगे। भले ही केंद्रीय चुनाव समिति ने इन 11 सीटों पर टिकटों को होल्ड कर दिया हो लेकिन यह दोबारा स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नहीं जाएंगे। सीधे केंद्रीय चुनाव समिति में इन्हें रखा जाएगा।
उदयनंद शर्मा को बुलाया गया दिल्ली
द्रंग विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन करने वाले कांग्रेस ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर व युवा नेता उदयनंद शर्मा को दिल्ली बुलाया है। उदयनंद शर्मा शनिवार को दिल्ली में पार्टी प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ मुलाकात करेंगे। द्रंग विस क्षेत्र से कौल सिंह ठाकुर, आश्रय शर्मा और उदयनंद शर्मा ने टिकट के लिए आवेदन किया था। उदयनंद शर्मा को दिल्ली बुलाने के बाद नई चर्चा शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: हिमाचल में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का इंतजार, जानिए वजह