Himachal Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद सोलन में भाजपा का मंथन, ये नेता पहुंचे
Himachal BJP Meeting After Election हिमाचल प्रदेश विधानभा चुनाव के बाद भाजपा ने सोलन के परवाणू में पहली बैठक की। बैठक में मतदान के बाद जीत हार पर मंथन किया। जयराम ठाकुर व सुरेश कश्यप सहित अन्य नेता बैठक में पहुंचे।
सोलन, जागरण टीम। Himachal BJP Meeting After Election, हिमाचल प्रदेश विधानभा चुनाव के बाद भाजपा ने जीत हार पर मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक परवाणू में शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल सहित हिमाचल भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
ओपीएस के प्रभाव पर भी हुई चर्चा
बताया जा रहा है बैठक में ओपीएस व कांग्रेस की गारंटियों के चुनाव पर प्रभाव को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा भाजपा ने लाभार्थियों के वोट बैंक पर भी चर्चा की। किस जिला से कितनी सीटें पार्टी जीत सकती है। इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कांगड़ा, मंडी व शिमला की सीटों पर भी बात हुई।
विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की पहली बैठक
विधानसभा चुनाव के बाद यह भाजपा की पहली बैठक है। रविवार को सुबह करीब 11 बजे बैठक शुरू हुई। कई घंटों तक चली इस बैठक में भाजपा ने चुनाव नतीजों को लेकर मंथन किया। बैठक में राज्यसभा सदस्य डाक्टर सिकंदर कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे विशेष रूप में उपस्थित रहे।
भाजपा ने 2017 में जीती थीं 44 सीटें
हिमाचल प्रदेश में 2017 के विधनसभा चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा निर्दलीय व अन्य के खाते में तीन सीटें आई थीं। कांग्रेस को 21 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: