Move to Jagran APP

कांग्रेस के गढ़ पर भाजपा की नजर, सेंधमारी रोकने को प्रियंका की रैली करवाने की तैयारी, तीन जिलों पर नजर

Priyanka Gandhi Rally हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीति पूरी तरह गर्मा गई है। शिमला सोलन और सिरमौर तीनों ही जिले कांग्रेस का गढ़ माने जाते हैं। कांग्र्रेस का परंपरागत गढ़ इसे माना जाता है। कांग्रेस अपने परंपरागत गढ़ से ही चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Wed, 05 Oct 2022 10:41 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 10:41 AM (IST)
कांग्रेस के गढ़ पर भाजपा की नजर, सेंधमारी रोकने को प्रियंका की रैली करवाने की तैयारी, तीन जिलों पर नजर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोलन में प्रियंका गांधी की रैली करवाने की तैयारी में है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Priyanka Gandhi Rally, हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीति पूरी तरह गर्मा गई है। शिमला, सोलन और सिरमौर तीनों ही जिले कांग्रेस का गढ़ माने जाते हैं। कांग्र्रेस का परंपरागत गढ़ इसे माना जाता है। कांग्रेस अपने परंपरागत गढ़ से ही चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की पहली चुनावी रैली सोलन से ही करवा रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कांग्रेस के पंरपरागत गढ़ पर नजरें गढ़ाए बैठी है। शिमला सोलन व सिरमौर जिला में कुल 17 सीटें हैं। इनमें शिमला जिला में 8 में से कांग्रेस के कब्जे में 5 सीटें है। जबकि 1 सीट माकपा के पास है। भाजपा के पास केवल दो ही सीटें है।

loksabha election banner

सोलन में तीन सीटें कांग्रेस के पास

इसी तरह सोलन जिला में 5 सीटों में से कांग्रेस के कब्जे में 3 सीटें थी। हालांकि इनमें से एक विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसी तरह सिरमौर जिला में 5 में से दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

तीन जिलों में कांग्रेस का परंपरागत वोट

कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक इन तीन जिलों में है। वहीं भाजपा कांग्रेस के इस परंपरागत वोट बैंक को तोड़ने का भरपूर प्रयास कर रहा है। केंद्र सरकार ने ही ही में गिरीपार के हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा देकर बड़ा चुनावी दावं खेला है। इससे भाजपा को कई सीटों पर फायदा मिलने के आसार है।

भाजपा सेंधमारी की तैयारी में

वहीं शिमला स्मार्ट सिटी के तहत किए कार्यों, मंडियों का निर्माण के दम पर भाजपा कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी करने की तैयारी में है। भाजपा की इस मंशा को भांपते हुए सोलन जिला में प्रियंका गांधी की रैली करवाने का फैसला लिया है। इससे भाजपा की सेंधमारी को रोकने के साथ ही अपन कुनबे को मजबूत करने के लिए भी काम किया जान है. शिमला, सोलन व सिरमौर में 17 विधानसभा हलके हैं। इनमें महज शिमला जिला का रामपुर हलका नहीं हैं। अन्य सभी चुनावी हलके शिमला संसदीय क्षेत्र में ही आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.