HPBOSE Exam: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार नहीं लेगा वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं, पढ़ें पूरा मामला
Himachal Education Board हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार स्कूलों में बोर्ड की प्रेक्टिकल परीक्षाओं का अायोजन नहीं करेगा। इसके लिए स्कूलों को ही अपने स्तर पर डेटशीट अौर प्रश्नपत्र तैयार कर खुद परीक्षा का अायोजन करना होगा।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार स्कूलों में बोर्ड की प्रेक्टिकल परीक्षाओं का अायोजन नहीं करेगा। इसके लिए स्कूलों को ही अपने स्तर पर डेटशीट अौर प्रश्नपत्र तैयार कर खुद परीक्षा का अायोजन करना होगा। कोरोना महामारी के कारण एेसा किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2020-2021 में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नहीं लेगा। बल्कि स्कूलों को अपने स्तर पर ही परीक्षाएं अायोजित करवानी होंगी। एेसा पहली बार होगा, जब मार्च माह में संचालित होने वाली परीक्षाओं के प्रैक्टिकल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड स्वयं नहीं लेगा।
शिक्षा बोर्ड अधिकारियों का कहना है दसवीं, जमा दो व अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां व प्रैक्टिकल संचालन के लिए शिक्षा उपनिदेशकों व स्कूलों के प्रधानाचार्य व मुख्य अध्यापकों से वीडियो कांफ्रेंस से इस विषय पर चर्चा की है, जिसमें परीक्षाओं को लेकर लंबी चर्चा हुई है।
अॉनलाइन चल रही है पढ़ाई
स्कूलों में वैसे भी अॉनलाइन पढ़ाई चल रही है। एेसे में अगर शिक्षा बोर्ड की अोर से अॉनलाइन प्रैक्टिकल परीक्षा ली भी जाए तो इसके लिए विद्यार्थियों को कोविड-19 महामारी के कारण असुविधा होगी। इसलिए बोर्ड इस बार प्रैक्टिकल नहीं लेगा।
यह भी पढ़ें: HP Board Exam: हिमाचल में बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के लिए इस बार बढ़ाए जाएंगे केंद्र, पढ़ें पूरा मामला
यह भी पढ़ें: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तिथियां की घोषित, पढ़ें खबर