विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में डॉक्टर को ब्लैकमेल कर मांगे 20 लाख रुपये, इंटरनेट मीडिया पर दुष्प्रचार से जुड़ा है मामला

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 01 Feb 2026 01:51 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक डॉक्टर से सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार रोकने के बदले 20 लाख रुपये की ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में डॉक्टर से 20 लाख रुपये की मांग की गई। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में डॉक्टर से 20 लाख रुपये की मांग की गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कांगड़ा में डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

  2. सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार रोकने के लिए पैसे मांगे गए।

  3. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में एक डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रकम मांगी गई। जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में कार्यरत डाक्टर से यह रकम मागी गई, इसके बाद पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इंटरनेट मीडिया पर डाक्टर के विरुद्ध लिखी जा रही पोस्ट रोकने के बदले यह रकम मांगी जा रही थी।

डाक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध देहरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।

देहरा उपमंडल के एक गांव निवासी डाक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। उनके गांव का रहने वाला एक व्यक्ति इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लगातार उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहा है।

झूठी, दुर्भावनापूर्ण व मानहानिकारक सामग्री की पोस्ट

2024 से आरोपित इंटरनेट मीडिया पर उनके विरुद्ध झूठी, दुर्भावनापूर्ण एवं मानहानिकारक सामग्री पोस्ट कर रहा है। वह नियुक्ति के समय दिए गए प्रमाणपत्रों पर भी बिना किसी आधार सवाल उठा रहा है। इस तरह की पोस्ट से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

आरोपित के घर पहुंचा तो मांगने लगा रकम

डाक्टर का कहना है कि 21 जनवरी को वह आरोपित के घर गए और उससे इंटरनेट मीडिया पर की जा रही पोस्ट को बंद करने के लिए कहा। लेकिन, आरोपित ने इसके बदले उनसे 20 लाख रुपये मांगे। आरोपित ने यह भी कहा कि इसमें से 10 लाख रुपये किसी और को दिए जाएंगे। 

शर्त न मानने पर किया दुष्प्रचार शुरू

डाक्टर का कहना है कि उन्होंने आरोपित की शर्त नहीं मानी। इसके बाद भी वह लगातार इंटरनेट मीडिया पर उनके विरुद्ध लिख रहा है। डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। 

डाक्टर का कहना है कि यह उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को खराब करने का प्रयास है। देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: ऊना की थहड़ा पंचायत को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, जन्म पंजीकरण से लेकर परिवार नकल सहित ये सेवाएं ऑनलाइन