Himachal Coronavirus Update: प्रदेश में थमने लगी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, सक्रिय मामलों में कमी
Himachal Coronavirus Update हिमाचल प्रदेश में कोराेना संक्रमितों का आंकड़ा थमने लगा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 55619 तक पहुंच गई है। लेकिन सक्रिय मामले 2202 ही शेष रह गए हैं। 52443 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 926 मरीजों की जान गई है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में कोराेना संक्रमितों का आंकड़ा थमने लगा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 55619 तक पहुंच गई है। लेकिन सक्रिय मामले 2202 ही शेष रह गए हैं। 52443 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 926 मरीजों की जान गई है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के 149 नए मामले सामने आए, जबकि 339 मरीज स्वस्थ हुए। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हुई। ये मौतें शिमला और कागंड़ा जिले में हुईं।
अब सभी कार्य दिवस पर आना होगा कार्यालय
अब कर्मचारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी कार्यदिवस पर कार्यालय आना होगा। इन्होंने शनिवार को वर्क फ्रॉम होम किया। अभी दिव्यांगों को पांच जनवरी तक छूट रहेगी और वे कार्यालय नहीं आएंगे। दूसरे सभी श्रेणी के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए एक जैसी व्यवस्था रहेगी। उन्हें पहले की तरह सप्ताह में छह दिन कार्यालय आना होगा। इससे पहले सरकार ने शनिवार को वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था की थी। इसे 31 दिसंबर तक लागू किया गया था। अब सरकार पांच जनवरी को अपने पहले के आदेशों की समीक्षा कर सकती है।