Move to Jagran APP

राठौर बोले: अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा दिल्‍ली चुनाव परिणाम, लोकतंत्र में नहीं चलती तानाशाही

Reaction on Delhi Election Result हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 03:56 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 05:06 PM (IST)
राठौर बोले: अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा दिल्‍ली चुनाव परिणाम, लोकतंत्र में नहीं चलती तानाशाही
राठौर बोले: अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा दिल्‍ली चुनाव परिणाम, लोकतंत्र में नहीं चलती तानाशाही

धर्मशाला, जेएनएन। Reaction on Delhi Election Result, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, इसका उन्हें दुख है। उन्होंने कहा लोकतंत्र में जनमत ही सर्वोपरि होता है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। राठौर ने भाजपा को मिली हार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने ही भाजपा को उसके अहंकार को तोड़ते हुए और उसकी तानाशाही पर सबक सिखाया है। आने वाले समय मे देश के लोग भाजपा की तानाशाही से मुक्त होंगे। लोकतंत्र में किसी भी प्रकार की तानाशाही नही चलती।

loksabha election banner

कुलदीप राठौर ने कहा  भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में केंद्र सरकार की सारी मशीनरी तो लगाई ही, साथ में देश के अन्य भाजपा शासित राज्यों के नेताओं को भी इन चुनावों में पूरी ताकत के साथ झोंक रखा था। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों को प्रतिष्ठा का सवाल बना कर देश के राष्ट्रबाद बनाम गद्दार जैसे नारे का उदघोष करवा कर देश की सांप्रदायिक सौहार्द को तोडऩे की जो नापाक कोशिश की थी, उसमें उसे मुंह की खानी पड़ी है।

उन्होंने कहा यह चुनाव भाजपा तो हारी ही है, साथ में भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार की भी एक बड़ी हार है। देश की राजधानी दिल्ली के लोगों ने भाजपा सरकार को पूरी तरह नकार दिया है। राठौर ने कहा हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी पूरी प्रदेश सरकार को जिस प्रकार से चुनाव प्रचार में झोंक रखा था, उसे भी एक बड़ा सबक मिल गया है कि उन्हें अपने प्रदेश के विकास और उसकी समस्याओं के बारे सोचना चाहिए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के भाजपा की जीत के बड़े बड़े दावे हवा हवाई हो गए हैं। पूरी सरकार ने दिल्‍ली चुनाव प्रचार में जोर लगा दिया था, लेकिन नतीजे इसके बिल्‍कुल विपरीत रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.