Move to Jagran APP

सुरेश कश्‍यप बोले, पंचायत चुनाव में जनता भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के साथ, 94 फीसद निर्विरोध चुने गए

Himachal Panchayat Chunav भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार पर प्रदेश की जनता का विश्वास दिनो दिन बढ़ता जा रहा है। पंचायतीराज संस्थाओं के होने वाले चुनावों से पूर्व प्रदेश की 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 05:45 PM (IST)
सुरेश कश्‍यप बोले, पंचायत चुनाव में जनता भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के साथ, 94 फीसद निर्विरोध चुने गए
सुरेश कश्यप ने कहा प्रदेश की जयराम सरकार पर प्रदेश की जनता का विश्वास दिनो दिन बढ़ता जा रहा है।

शिमला, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार पर प्रदेश की जनता का विश्वास दिनो दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि पंचायतीराज संस्थाओं के होने वाले चुनावों से पूर्व प्रदेश की 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रदेश की 14 पंचायतों में प्रधान, 30 पंचायतों में उपप्रधान और 54 पंचायत समितियों में सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा जिला बिलासपुर के झंडूता विकास खंड की विजयपुर पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। यह पंचायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की गृह पंचायत भी हैं।

loksabha election banner

इसके अतिरिक्त बिलासपुर सदर की मलोखर पंचायत भी निर्विरोध चुनी गई है। इसके साथ-साथ 4 उप प्रधान, 2 पंचायत समिति सदस्य व 300 वार्ड सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। मंडी में सीएम के चुनावी हलके सिराज से 12 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई है। 3 प्रधान, 2 उप प्रधान, 2 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। चंबा जिला में दो प्रधान, 2 उपप्रधान व 1 पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। हमीरपुर जिला में 3 प्रधान व 2 उपप्रधान सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

कांगड़ा के प्रागपुर ब्लॉक की अमरोह पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। इसके अतिरिक्त 1 प्रधान, 2 उप प्रधान, 3 पंचायत समिति सदस्य व 741 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिला किन्नौर की 23 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। 389 वार्ड सदस्यों में से 221 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि जिला शिमला में 12 पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुनकर आए हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के इन चुनावो में निर्विरोध चुनी गई पंचायतों, प्रधानों, उप प्रधानों व पंचायत समिति सदस्यों में लगभग 94 प्रतिशत प्रत्याशी भाजपा समर्थित हैं। शेष बची पंचायतों में 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को मतदान होगा। उन्होंने दावा किया कि इनमें भी अधिक से अधिक संख्या में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ही जीत कर आएंगे। इन चुनावों में कांग्रेस कहीं भी नहीं दिख रही और कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.