Move to Jagran APP

सुरेश कश्यप ने ज्वालामुखी विवाद अाैर शांता कुमार के भाजपा प्रदूषण पर साधी चुप्पी, पढ़ें खबर

Himachal BJP भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलाें में पार्टी के जिला कार्यालयाें की स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वीरवार काे छह जिला कार्यालयाें का अाॅनलाइन शिलान्यास किया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 03:56 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 03:56 PM (IST)
सुरेश कश्यप ने ज्वालामुखी विवाद अाैर शांता कुमार के भाजपा प्रदूषण पर साधी चुप्पी, पढ़ें खबर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप वीरवार को पालमपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए।

पालमपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलाें में पार्टी के जिला कार्यालयाें की स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वीरवार काे छह जिला कार्यालयाें का अाॅनलाइन शिलान्यास किया। इस दाैरान पालमपुर में उनके साथ राज्यसभा सांसद इंदु गाेस्वामी, विधायक मुल्खराज प्रेमी व रविंद्र धीमान तथा वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलाेक कपूर सहित जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताअाें की उपस्थिति में पालमपुर जिला कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा।

loksabha election banner

उन्हाेंने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार भी अानलाइन उपस्थित रहेंगे। प्रेस भवन में पत्रकाराें से बातचीत में उन्हाेंने कहा अाज नूरपुर, पालमपुर, कांगड़ा, देहरा, सुंदरनगर व कुल्लू जिला कार्यालय का शिलान्यास हाेगा। जबकि ऊना

अाैर हमीरपुर जिला के पार्टी कार्यालयाें का शिलान्यास हाे चुका है।

उन्हाेंने कहा कि भाजपा में विस्तारक याेजना काे सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इसमें कार्यकर्ताअाें का डेट बैंक तैयार हुअा है। हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी संसदीय क्षेत्राें में अभियान पूर्ण हाे चुका है वहीं शिमला में जारी है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि काेराना महामारी में विश्व के साथ हिमाचल प्रदेश भी जूझ रहा है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताअाें ने जान की प्रवाह किए बगैर कार्य किया।

उन्हाेंने अाम जनमानस व भाजपा कार्यकर्ताअाें काे काेराेना वैक्सीन अाने तक सरकार के निर्धारित नियमाें का सख्ती से पालन करने का अाह्वान किया। उन्हाेंने काेराेना संक्रमण काे राेकने में केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के प्रयासाें की सराहना की।

ज्वालामुखी विस क्षेत्र में विधायक एवं संगठन के बीच चल रहे वाकयुद्ध बारे पूछने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ज्वालामुखी में पार्टी एकजुट हैं। बड़े परिवार में मन-मुटाव हाेना स्वाभाविक है। इसे शीघ्र हल कर लिया जाएगा। वरिष्ठ नेताअाें के मार्गदर्शन में यहां कार्य चल रहा है। पंचायत चुनावाें पर पूछने पर उन्हाेंने बताया पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हाेते हैं। लेकिन केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के बेहतर कार्याें का जनता सही अाकलन कर भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियाें काे अागे लाएगी।

पार्टी में बढ़ रहे प्रदूषण काे लेकर शांता कुमार के बयान काे टालते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें इसकी काेई जानकारी नहीं है तथा इसमें काेई टिप्पणी करना नहीं चाहते हैं। इसके बाद उन्हाेंने पठानकाेट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्ण अस्पताल के सामने पार्टी कार्यालय के अाॅनलाइन शिलान्यास में हाजिरी भरी। इस माैके

पर जिला भाजपा के अध्यक्ष हरीदत्त शर्मा, प्रदेश पर्यटन प्रकाेष्ठ अध्यक्ष विनय शर्मा, संजय वालिया, सचिन वर्मा, विशाल चाैहान अादि सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता माैजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.