Move to Jagran APP

नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष ने इन दो नगर परिषद को लेकर कही बड़ी बात

Himachal Nikay Chunav प्रदेश सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल के जनहित कार्यों के कारण ही नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेशभर में बहुमत मिला है। प्रदेश की जनता ने भाजपा के 3 वर्ष के कार्यकाल पर मुहर लगाई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 02:12 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 02:23 PM (IST)
नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष ने इन दो नगर परिषद को लेकर कही बड़ी बात
नाहन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए

नाहन, जागरण संवाददाता। प्रदेश सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल के जनहित कार्यों के कारण ही नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेशभर में बहुमत मिला है। प्रदेश की जनता ने भाजपा के 3 वर्ष के कार्यकाल पर मुहर लगाई है। यह बात नाहन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा प्रदेश की 29 नगर परिषद में से 24 पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। जबकि पांच नगर परिषद पर बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश की 21 नगर पंचायतों में से 18 पर भाजपा काबिज हुई है। इसके अतिरिक्त निर्विरोध चुनी गई, प्रदेश की 102 पंचायतों तथा 54 बीडीसी सदस्यों में से भाजपा के सदस्य भारी संख्या में हैं।

loksabha election banner

सुरेश कश्यप ने कहा मिशन रिपीट 2022 के लिए भाजपा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। सुरेश कश्यप ने दावा किया कि मिशन 2022 के लिए प्रदेश सरकार तथा संगठन बराबर प्रयास कर रहे हैं। 2022 मिशन रिपीट के तहत भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। साथ ही प्रदेश में होने वाले 17, 19 व 21 जनवरी को पंचायती राज के चुनाव में भारी संख्या में भाजपा के जीतकर आएंगे।

पत्रकारों के सवाल के जवाब में सुरेश कश्यप ने कहा कि कई नगर परिषदों में भाजपा सदस्यों के साथ निर्दलीय भाजपा विचारधारा के लोग ही जीत कर आए हैं। पांवटा साहिब तथा परवाणू नगर परिषद में भाजपा ही सत्‍तासीन होगी। एक अन्य प्रश्न के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार करने तथा श्री रेणुकाजी डैम का कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। सुरेश कश्यप ने कहा नगर निकायों की जीत के साथ ही आगामी पंचायत चुनाव के जिला परिषद पर भी प्रदेशभर में भाजपा का ही कब्जा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.