Move to Jagran APP

हिमाचल प्रदेश भाजपा कंगना रनोट के स्वागत के लिए तैयार, संगठन को मिलेगी मजबूती

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट के भाजपा में शामिल होने से पार्टी का कुनबा और बढ़ेगा।प्रदेश व देश में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 11:50 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 02:39 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश भाजपा कंगना रनोट के स्वागत के लिए तैयार, संगठन को मिलेगी मजबूती
हिमाचल प्रदेश भाजपा कंगना रनोट के स्वागत के लिए तैयार, संगठन को मिलेगी मजबूती

मंडी, हंसराज सैनी। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट के भाजपा में शामिल होने से पार्टी का कुनबा और बढ़ेगा। प्रदेश व देश में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी। कंगना कब भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेगीं, फिलहाल यह उन पर निर्भर है। प्रदेश नेतृत्व के बजाय कंगना की भाजपा में प्रवेश की तिथि व समय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। कंगना सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व के संपर्क में है। उनका मुंबई से 14 सितंबर को वापस लौटने का कार्यक्रम है। वह दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए उनका आभार जताएंगी। बाद में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मिलने का कार्यक्रम भी है। भाजपा में एंट्री को लेकर दोनों नेताओं से चर्चा कर सकती हैं। 

loksabha election banner

मां आशा ने किया है इशारा 

शिवसेना के बाद कंगना ने अब जिस तरह कांग्रेस पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला है, उससे यह बात तय है कंगना देर सवेर कभी भी भाजपा का दामन थाम सकती है। उनकी मां आशा रनोट गुरुवार को इस बात का इशारा कर चुकी हैं। 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा कंगना को कांग्रेस के खिलाफ मोहरा बनाकर उतार सकती हैं। महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार के अत्याचार की गूंज प्रदेश की वादियों में सुनाई दे सकती है। गुटों में बंटी कांग्रेस को कंगना की काट ढूंढना मुश्किल हो जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में कोटखाई दुष्कर्म व वनरक्षक होशियार सिंह की मौत को मुद्दा बनाकर भाजपा ने कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया था। प्रदेश भाजपा नेतृत्व भी कंगना का पार्टी में स्वागत करने को लेकर पूरी तरह तैयार खड़ा है।

शिमला के सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले, पार्टी का कुनबा बढ़ेगा

 सुरेश कश्यप का कहना है अभिनेत्री कंगना रनोट के शामिल होने से पार्टी का कुनबा और बढ़ेगा। कंगना कब पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेगी। यह उन पर निर्भर है। 

सरजू सिंह ने कहा था भाजपा ही हराएगी सरकाघाट में कांग्रेस को 

सरकाघाट क्षेत्र किसी समय कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। कंगना के परदादा सरजू सिंह इस क्षेत्र के पहले विधायक थे। उनका निधन 2008 में हुआ था। वह अकसर कहा करते थे सरकाघाट में भाजपा कांग्रेस को हरा यहां अपना वर्चस्व स्थापित करेगी। उनकी यह बात सच साबित हुई। भाजपा ने कांग्रेस के दिग्गज एवं पूर्व मंत्री रंगीला राम राव का तिलिस्म तोड़ 2007 से इस हलके में अपना कब्जा जमा रखा हैं। 

विधायक बोले, कंगना के परदादा मेरे मित्र थे

विधायक सरकाघाट हलका के कर्नल इंद्र सिंह ने बताया कि कंगना के परदादा सरजू सिंह मेरे अच्छे मित्र थे। 2007 के विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत हासिल करने के बाद उनका आशीर्वाद लेने गया था तो उन्होंने यह कहां था कि आपने मेरी बात को सच साबित कर दिखाया। कंगना के पिता से आकर मिलना जुलना होता रहता है। भाजपा पूरी गर्मजोशी से कंगना व उनके परिवार का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करेगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.