Snowfall Photos: हिमाचल के पर्यटन स्थल बर्फबारी से गुलजार, मुसीबतें भी नहीं कम; देखिए तस्वीरों में
Snowfall in Pics हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश के पर्यटन स्थल बर्फबारी से गुलजार हो गए हैं।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश के पर्यटन स्थल बर्फबारी से गुलजार हो गए हैं। हालांकि परेशानियां भी कम नहीं हैं। पर्यटन स्थलों में लोग बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे हैं, तो ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित है। शिमला शहर में पर्यटकों की खूब उमड़ी है तो गाडि़यां न चलने से परेशानी से भी दो चार होना पड़ रहा है। पर्यटन स्थल मनाली में एक फीट तक बर्फ पड़ चुकी है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिज मैदान पर हो रही बर्फबारी के दौरान मस्ती करते हरियाणा के पर्यटक। शिमला घूमने आए पर्यटक बर्फबारी होते देख खुद को नाचने से नहीं रोक पाए।
पर्यटन नगरी मनाली के पलचान में हुआ ताजा हिमपात। यहां ढाई फीट से ज्यादा बर्फ पड़ चुकी है। मनाली में नववर्ष के दौरान हजारों पर्यटक पहुंचे हैं।
हिल्स क्वीन शिमला में हो रही बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए छाता लेकर रिज मैदान पर जुटे पर्यटक। शिमला में हजारों पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे हैं।
शिमला शहर में हुई ताजा बर्फबारी के बाद सड़कें बंद हो गई हैं। इस दौरान पार्किंग में खड़ी गाडि़यों जमीं डेढ़ से दो फीट तक बर्फ।
शिमला में भारी बर्फबारी के दौरान कार्ट रोड में फंसे वाहन। शिमला शहर में भी बर्फबारी के कारण अधिकतर मार्ग बंद हो गए हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।