हिमाचल में भारी बारिश की संभावना, रातभर जमकर बरसे मेघ, नदी-नाले उफान पर
Heavy Rain in Himachal हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में रातभर भारी बारिश हुई इससे नदी नाले उफान पर हैं।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में रातभर भारी बारिश हुई, इससे नदी नाले उफान पर हैं। कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने की सूचना भी है। मौसम विभाग ने आज व कल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। सात सितंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में आठ व नौ सितंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
बुधवार को धर्मशाला में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। बुधवार को दिन में धर्मशाला में 18 मिलीमीटर, सोलन के चायल में तीन मिलीमीटर और राजगढ़ व सराहन में दो-दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में बारिश व भूस्खलन के कारण 48 सड़कें बंद हैं। जिन सड़कों पर यातायात बाधित है, उन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में इस बार बरसात में अब तक करीब 1189 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। लोक निर्माण विभाग को 584 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
कहां कितना रहा तापमान
- स्थान,,न्यूनतम,अधिकतम
- शिमला,17.4,24.7
- सुंदरनगर,23.4,31.9
- भुंतर,21.5,32.6
- कल्पा,12.4,24.0
- धर्मशाला,22.4,27.2
- ऊना,24.5,35.8
- नाहन,18.5,26.6
- सोलन,20.7,30.2
- बिलासपुर,20.0,32.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)