Himachal Weather: 31 जुलाई को प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Heavy Rain Alert in Himachal हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 01:56 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 01:56 PM (IST)
धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई को बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर, जबकि पहली अगस्त को चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छा गए हैं व बारिश की संभावना बनी हुई है।
प्रदेश में हो रही भारी बारिश की वजह से 124 सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर यातायात ठप होने से लोग परेशानियां झेल रहे हैं। मंडी जाेन में 82, शिमला जोन में 24, कांगड़ा जोन में 15 और हमीरपुर जोन में तीन सड़कें बंद हैं। रविवार को कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। कुछ स्थानों पर चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।
कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
- शिमला,17.0,21.8
- सुंदरनगर,22.4,30.5
- भुंतर,19.5,32.4
- कल्पा,13.2,23.2
- धर्मशाला,17.8,23.6
- ऊना,23.0,34.0
- नाहन,17.3,28.6
- केलंग,12.0,22.2
- सोलन,20.4,26.5
- कांगड़ा,22.1,30.8
- मंडी,22.7,26.0
- बिलासपुर,25.0,30.6
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें