Move to Jagran APP

गोपाल बाग में चिकित्सा शिविर छह को

जागरण संवाददाता, कांगड़ा : विवेकानंद केंद्र कांगड़ा और रिपुदमन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से कांगड़ा के समीप छह जनवरी को दोपहर बाद 12 बजे गोपाल बाग, घुरकड़ी में कान, नाक, गले के रोगों की जांच एवं ऑपरेशन के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा। यह जानकारी विवेकानंद केन्द्र कांगड़ा के विभाग प्रमुख अशोक रैणा ने दी। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में मैक्स ग्रुप अस्पताल के ईएनटी निदेशक डॉ. संजय सचदेवा 6 जनवरी को दोपहर बाद 12 बजे मरीजों की निशुल्क जांच करेंगे। विवेकानंद केन्द्र कांगड़ा के संयोजक पीआर अग्निहोत्री ने कान, नाक, गले और गर्दन की समस्या वाले मरीजों से छह जनवरी (रविवार) को प्रात:

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 06:10 PM (IST)
गोपाल बाग में चिकित्सा शिविर छह को
गोपाल बाग में चिकित्सा शिविर छह को

जागरण टीम, धर्मशाला/कांगड़ा : विवेकानंद केंद्र कांगड़ा व रिपुदमन चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से छह जनवरी को दोपहर 12 बजे गोपाल बाग (घुरकड़ी) में कान, नाक, गले के रोगों की जांच व ऑपरेशन के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। केंद्र के विभाग प्रमुख अशोक रैणा ने बताया शिविर में मैक्स ग्रुप अस्पताल के ईएनटी निदेशक डॉ. संजय सचदेवा सेवाएं देंगे। संयोजक पीआर अग्निहोत्री ने मरीजों से शिविर के दिन सुबह 11 बजे तक पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है। लोग अधिक जानकारी के लिए मोबाइल फोन नंबर 94181-05533 व 98821-41272 पर संपर्क कर सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.