Move to Jagran APP

मुख्याध्यापक व प्रधानाचार्य संवर्ग अधिकारी संघ ने चुनी नई कार्यकारिणी, विजय गौतम बने अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक व प्रधानाचार्य संवर्ग अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद की कमान विजय गौतम को सौंपी गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 09:15 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 09:15 AM (IST)
मुख्याध्यापक व प्रधानाचार्य संवर्ग अधिकारी संघ ने चुनी नई कार्यकारिणी, विजय गौतम बने अध्यक्ष
मुख्याध्यापक व प्रधानाचार्य संवर्ग अधिकारी संघ ने चुनी नई कार्यकारिणी, विजय गौतम बने अध्यक्ष

ज्वालामुखी, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक  व प्रधानाचार्य संवर्ग अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद की कमान विजय गौतम को सौंपी गई। यह जिम्मेदारी उन्हें सोमवार को ज्वालामुखी में हुए चुनाव में दी गई। चुनाव पर्यवेक्षक हितेंद्र कुमार, जिला शिक्षा उप अधिकारी चंबा अशोक शर्मा व जिला कांगड़ा के नवनियुक्त प्रधान विजय परमार की देखरेख में हुए।

loksabha election banner

अध्यक्ष पद के लिए विजय गौतम प्रधानाचार्य ऊना व प्रवीण गुलेरिया प्रधानाचार्य मंडी में मुकाबला हुआ। इसमें विजय गौतम ने प्रवीण को 50 मत से हराया। विजय गौतम को 183 मत व प्रवीण गुलेरिया को 133 मत पड़े। ध्रुव पटियाल को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया। संघ की अन्य कार्यकारिणी को बनाने के लिए अध्यक्ष व महासचिव को अधिकृत किया गया।

बैठक में संगठन से जुड़े सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों व  मुख्याध्यापकों  को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। विजय गौतम ने कहा कि मांगों के समर्थन में संघ के प्रतिनिधि शीघ्र शिक्षा सचिव व शिक्षा निदेशक से मिलेंगे। इसमें करीब छह शिक्षा उपनिदेशक  और करीब 300 प्रधानाचार्यो व 100 मुख्याध्यापकों के पदों को जल्दी  भरने का आग्रह किया जाएगा।

 बैठक में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अश्वनी नाग, राजिंद्र जरयाल , राजेश गुप्ता, नवनियुक्त अध्यक्षें में चंबा से राजकुमार, हमीरपुर से दिले मोहम्मद, कांगड़ा से विजय परमार, ऊना से दिलबाग सिंह, कुल्लू से पैना राम, बिलासपुर से  सुरेश ठाकुर, शिमला से रत्न वर्मा, सोलन से  कमल किशोर, सिरमौर से सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.