यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ड्रैगन बोट रेस चैंपियनशिप में हरियाणा का रहा दबदबा, जम्मू कश्मीर दूसरे स्थान पर
जिला चंबा के तहत आने वाले तलेरू नामक स्थान पर चल रही नवमी द हिमालयन घोरल राष्ट्र स्तरीय ड्रैगन बोट ...और पढ़ें

डलहौजी, संवाद सहयोगी। जिला चंबा के तहत आने वाले तलेरू नामक स्थान पर चल रही नवमी द हिमालयन घोरल राष्ट्र स्तरीय ड्रैगन बोट रेस चैंपियनशिप के तहत मंगलवार को दूसरे दिन भी विभिन्न ड्रैगन बोट रेस मुकाबले आयोजित हुए। उप मंडल अधिकारी नागरिक सलूनी डॉ स्वाति गुप्ता व उप मंडल अधिकारी नागरिक डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया की 2000 मीटर की कनिष्ठ पुरुष वर्ग की ड्रैगन बोट रेस में हरियाणा की टीम ने पहला, जम्मू कश्मीर की टीम ने दूसरा व महाराष्ट्र की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 2000 मीटर की मिलेजुले वर्ग की ड्रैगन बोट रेस में हरियाणा पहले, जम्मू कश्मीर दूसरे व दिल्ली तीसरे स्थान पर है। 500 मीटर की महिला वर्ग की ड्रैगन बोट रेस में हरियाणा ने पहला चंडीगढ़ ने दूसरा व मध्य प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ पुरुष वर्ग की 500 मीटर ड्रैगन बोट रेस में हरियाणा, महाराष्ट्र व जम्मू कश्मीर क्रमश पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग की 500 मीटर की ड्रैगन बोट रेस में भी हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि महाराष्ट्र दूसरे व केरला तीसरे स्थान पर रहे। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया के दूसरे दिन के आयोजन में डलहौजी पब्लिक स्कूल डलहौजी के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर कैप्टन जीएस ढिल्लों व डलहौजी हिलटॉप स्कूल की निदेशक पूनम राय धवन ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि दोनों विशेष अतिथियों ने दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं इस राष्ट्र स्तर के आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस मौके पर काफी संख्या में लोग व प्रतिभागी मौजूद रहे।
