Move to Jagran APP

डाडासीबा का दिव्यांग खिलाड़ी सन्नी अब राष्ट्रीय खेलों में दिखाएगा दम, क्रिकेट में हुआ चयन

दिव्यांग क्रिकेटर सनी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो मुश्किल परिस्थितियों में डाडासीबा स्थित गांव त्यामल के 35 वर्षीय दिव्यांग क्रिकेटर खिलाड़ी सन्नी पुत्र सतपाल का चयन उदयपुर राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है।

By rajinder dograEdited By: Richa RanaPublished: Mon, 28 Nov 2022 04:29 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 04:29 PM (IST)
डाडासीबा का दिव्यांग खिलाड़ी सन्नी अब राष्ट्रीय खेलों में दिखाएगा दम, क्रिकेट में हुआ चयन
हिमाचल की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चुने गए दिव्यांग क्रिकेटर सनी।

डाडासीबा,संवाद सूत्र। हिमाचल की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चुने गए दिव्यांग क्रिकेटर सनी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो मुश्किल परिस्थितियों में हार मान जाते हैं, लेकिन जिला कांगड़ा की तहसील डाडासीबा स्थित गांव त्यामल के 35 वर्षीय दिव्यांग क्रिकेटर खिलाड़ी सन्नी पुत्र सतपाल का चयन उदयपुर राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है, जो कि क्षेत्र के लिए बडे़ गर्व की बात है।

loksabha election banner

प्रतियोगिता में देश की 16 टीमें भाग ले रही हैं

इस प्रतियोगिता में देश की 16 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। सनी 55 फीसद दिव्यांग हैं। सनी के पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं तथा माता आंगनबाड़ी सहायिका है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के बावजूद भी सनी ने अपनी मेहनत के बल पर ही यह उपलब्धि हासिल की है। सन्नी की आय का कोई भी साधन नहीं है। दिसंबर, 2021 में धर्मशाला में आयोजित पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भी सनी ने शाट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में स्वर्ण जबकि 200 मीटर व्हील चेयर रेस में रजत पदक प्राप्त किया था।

ये भी पढ़ें: पद्धर में चारा लाने गई महिला की गिरने से मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.