रामनगर में लापरवाही से 16 बोरी सरकारी सीमेंट बना पत्थर, नगर निगम और लोग भी अनजान
Govt Supply Cement रामनगर में 16 बोरी सरकारी सीमेंट पत्थर बन गया है। सीमेंट विकास कार्यों के लिए मंगवाया गया था लेकिन इसे सुरक्षित जगह रखने की बजाए खुले में रख दिया है।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। धर्मशाला शहर के रामनगर में 16 बोरी सरकारी सीमेंट पत्थर बन गया है। सीमेंट विकास कार्यों के लिए मंगवाया गया था, लेकिन इसे सुरक्षित जगह रखने की बजाए खुले में रख दिया है। सीमेंट किस ठेकेदार का है और क्यों लापरवाही से रखा गया है, यह पड़ताल का विषय है। नगर निगम प्रबंधन भी यह नहीं जानता कि सीमेंट किसका है। मैदान के आसपास रहने वाले लोग भी यह नहीं जानते कि सीमेंट किस व्यक्ति ने यहां रखा है।
नगर निगम के महापौर देवेंद्र जग्गी का कहना है कि उन्होंने भी सीमेंट की बोरियां पड़ी देखी हैं। यह सीमेंट किसने रखा है कि इस बारे में उन्होंने भी अनभिज्ञता जताई है। कहा कि पड़ताल करवाई जाएगी कि किसकी लापरवाही से सीमेंट पत्थर बना है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।