इंदौरा में कुएं में गिरकर लड़की की मौत
कांगड़ा के इंदौरा थाना के तहत टप्पा गांव में एक लड़की की कुएं में गिरकर मौत हो गई।
By Munish Kumar DixitEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 04:37 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 04:43 PM (IST)
जेएनएन, डमटाल: जिला कांगड़ा के इंदौरा थाना के तहत टप्पा गांव में एक लड़की की कुएं में गिरकर मौत हो गई। स्नेहा देवी (11) पुत्री सुरेंद्र सिंह गांव टप्पा अपनी मां के साथ घर के पास से कुएं पर कपड़े धोने के लिए गई थी।
कुएं से पानी निकालते वक्त वह कुएं में गिर गई। गांव के लोगों ने उसे निकालकर इंदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें