पात्रों को जल्द मिलेंगे निशुल्क गैस कनेक्शन
संवाद सूत्र परागपुर सिविल सप्लाई निरीक्षक परागपुर लवनीत सिंह डोगरा ने बताया कि जिन पात्र लो
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 08:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, परागपुर : सिविल सप्लाई निरीक्षक परागपुर लवनीत सिंह डोगरा ने बताया कि जिन पात्र लोगों ने अप्रैल माह में गृहिणी गैस योजना के तहत आवेदन किया है उनको जल्द गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए अप्रैल माह में कई लोगों ने आवेदन किया व फार्म जमा करवाए थे। ज्यादातर लोगों को कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं, लेकिन कुछेक को यह कनेक्शन नहीं मिल सके हैं, जिन्हें नहीं मिले हैं उनके कनेक्शन उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद तुरंत उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें