Move to Jagran APP

झांझरी ग्रुप ने कृष्ण लीला से मोहा मन

राष्ट्रीय सृजन अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतिथि के रुप मे दिल्ली से आए अध्यक्ष डॉक्टर प्रद्युमन कुमार सिन्हा के साथ महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता जेठवा, शीला वेन, चंद्रिका वेन आदि ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 09:46 PM (IST)
झांझरी ग्रुप ने कृष्ण लीला से मोहा मन
झांझरी ग्रुप ने कृष्ण लीला से मोहा मन

संवाद सूत्र, बैजनाथ : बैजनाथ के पंडोल रोड में पहली बार मनाए गए गणेश उत्सव में शनिवार को अंतिम भजन संध्या का आयोजन किया गया। द्वारिका (गुजरात) से आए 40 सदस्यीय दल के कलाकारों ने महाकृष्ण लीला का मंचन व संगीत नाटिका नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। भारी बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी देखने को नहीं मिली तथा पंडाल खचाखच भरा रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर झांझरी ग्रुप के कलाकारों ने हिमाचल में पहली बार बैजनाथ में इस कृष्ण लीला नाटिका का मंचन किया। इसमें कृष्ण जन्म से लेकर विवाह तथा कृष्ण सुदामा प्रसंग का नृत्य नाटिका द्वारा पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांझरी ग्रुप द्वारिका के निदेशक हितेन, श्वेता ठाकुर व कार्यक्रम का संचालन जगदीश चारण द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सृजन अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप मे दिल्ली से आए अध्यक्ष डॉ. प्रद्युमन कुमार सिन्हा के साथ महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता जेठवा, शीला बेन, चंद्रिका बेन आदि ने भाग लिया। प्रद्युमन कुमार सिन्हा ने कमेटी सदस्यों को सम्मनित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.