Move to Jagran APP

Gandhi Family In Shimla: राहुल और प्रियंका दिल्‍ली लौटे, सोनिया गांधी अभी कुछ दिन शिमला में ही रुकेंगी

Gandhi Family In Shimla छुट्टियां मनाने शिमला आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा बुधवार को दिल्ली लौट गए हैं। पार्टी की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का कुछ दिन और शिमला में ही रुकने का कार्यक्रम है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 12:50 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 03:15 PM (IST)
Gandhi Family In Shimla: राहुल और प्रियंका दिल्‍ली लौटे, सोनिया गांधी अभी कुछ दिन शिमला में ही रुकेंगी
कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी छराबड़ा में ही रुकी हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Gandhi Family In Shimla, छुट्टियां मनाने शिमला आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा बुधवार को दिल्ली लौट गए हैं। पार्टी की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का कुछ दिन और शिमला में ही रुकने का कार्यक्रम है। गांधी परिवार पिछले करीब पांच दिनों से शिमला में छुट्टियां मनाने आया हुआ है। प्रियंका वाड्रा अपने पति और बच्चों के साथ बीते 18 सितंबर को छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंची थी। पांच दिनों तक वह अपने घर पर ही रहीं, जबकि पार्टी की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 20 सितंबर सुबह शिमला पहुंची थी। राहुल गांधी भी दोपहर बाद शिमला पहुंचे थे। पंजाब में मुख्यमंत्री के शपथ सामारोह में शामिल होने के बाद शिमला आए थे। गांधी परिवार का यह निजी दौरा था। इस दौरान पार्टी के कोई भी सदस्य उनसे मिलने वहां नहीं गए।

loksabha election banner

सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रिंयका वाड्रा ने छुट्टियों के दौरान छराबड़ा और आसपास की वादियों को निहारा। इसके अलावा वह कहीं पर भी घूमने नहीं गए। शिमला में पिछले 16 सितंबर से लेकर वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ी हुई है। पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिमला दौरे पर थे। उनके लौटने के बाद ही गांधी परिवार शिमला पहुंच गया था। अब अगले कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शिमला आने का कार्यक्रम है। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते शिमला पुलिस भी अलर्ट पर है।

कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी छराबड़ा में ही रुकी हैं। सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा मंगलवार को दिल्ली लौट गए थे। राहुल व प्रियंका आज लौट गए हैं। निजी दौरा होने के कारण किसी भी कांग्रेस नेता से भी मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। सोनिया गांधी सेब के बगीचे में सैर कर समय बीता रही हैं। पंजाब में नए मुख्‍यमंत्री के चयन के बाद गांधी परिवार रिलैक्‍स होने के लिए यहां पहुंचा।

हालांकि क्‍यास लगाए जा रहे हैं कि सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार से मुलाकात कर सकती हैं। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्‍यमंत्री रहे व पार्टी के कद्दावर नेता थे। उनके अंतिम संस्‍कार के दौरान राहुल गांधी शिमला पहुंचे थे। लेकिन सोनिया गांधी अभी वीरभद्र सिंह के परिवार से नहीं मिल पाई हैं। ऐसे में उम्‍मीद है कि गांधी परिवार वीरभद्र सिंह की पत्‍नी व पुत्र से मिल सकता है।

हालांकि वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह व पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्‍य सिंह दिल्‍ली गए हुए हैं। उनके लौटने पर यह मुलाकात हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.