रोहतांग सहित पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से तापमान में गिरावट, धर्मशाला से ज्यादा गर्म हुआ शिमला
Himachal Weather Update रोहतांग दर्रा में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों पर भी फाहे गिरने से मौसम सुहावना हो गया है।
शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। रोहतांग दर्रा में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों पर भी फाहे गिरने से मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में दिन के समय बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को धर्मशाला से ज्यादा गर्म शिमला रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री, जबकि धर्मशाला में 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।
बुधवार की अपेक्षा वीरवार को धर्मशाला में हुई बारिश के कारण तीन डिग्री की गिरावट, जबकि शिमला में तीन डिग्री की वृद्धि हुई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चली आंधी और बारिश ने लोगों को डरा दिया और कई स्थानों पर गेूहं की कटाई प्रभावित होने के साथ फसलों को नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग ने वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई थी। प्रदेश के नौ जिलों में आंधी तुफान और ओलावृष्टि के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया था। प्रदेश में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई और कुछ ही देर में बादल घिर आए और बारिश ने तापमान को 3 से 4 डिग्री तक गिरा दिया।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। 16 मई से प्रदेश में मौसम साफ रहेाग और तापमान में वृद्धि होगी। प्रदेश में 15 जून से प्री मानसून की संभावना जताई जा रही है।
कहां कितनी वर्षा
क्षेत्र,वर्षा
डलहौजी,14
चंबा,07
ऊना,5.2
कांगड़ा,05
धर्मशाला,4.6
तापमान की स्थिति
शहर न्यूनतम अधिकतम
शिमला,12.9,23.8
सुंदरनगर,15.8,30.3
भुंतर,13.7,28.1
कल्पा,6.3,22.1
धर्मशाला,15.4,23.2
ऊना,20.6,31.0
नाहन,19.2,29.6
केलंग,4.8,15.1
सोलन,14.0,29.2