Move to Jagran APP

स्वतंत्रता सेनानी कैप्‍टन बाबर सिंह का 95 वर्ष की उम्र में निधन, भारत सरकार ने ताम्र पत्र से किया था सम्‍मानित Kangra News

Freedom Fighter Caption Babar Singh स्वतंत्रता सेनानी कैप्‍टन बाबर सिंह का रविवार सुबह 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 11:42 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 01:18 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी कैप्‍टन बाबर सिंह का 95 वर्ष की उम्र में निधन, भारत सरकार ने ताम्र पत्र से किया था सम्‍मानित Kangra News
स्वतंत्रता सेनानी कैप्‍टन बाबर सिंह का 95 वर्ष की उम्र में निधन, भारत सरकार ने ताम्र पत्र से किया था सम्‍मानित Kangra News

धर्मशाला, जेएनएन। स्वतंत्रता सेनानी कैप्‍टन बाबर सिंह का रविवार सुबह 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे व बालाजी अस्‍पताल कांगड़ा में उपचाराधीन थे। कैप्‍टन बाबार सिंह सिद्वबाड़ी के निवासी थे। आजादी की लड़ाई में उनका सराहनीय योगदान रहा था। दोपहर बाद योल पुल के पास श्‍मशानघाट पर उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। स्वतंत्रता सेनानी कैप्‍टन बाबर सिंह के परिवार में उनकी पत्‍नी 85 वर्षीय सावित्री देवी, बहू तथा पोता शामिल हैं। उनके बेटे परमिंदर सिंह और राजेंद्र सिंह का काफी समय पहले बीमारी के कारण देहांत हो गया है।

loksabha election banner

उनकी बेटी मीनाक्षी व दामाद कर्नल एसडी पुन‌ ने बताया कि 10 अगस्त 1925 को धर्मशाला के चांदमारी में जन्मे बाबर‌ सिंह ने 1940 में हुए दूसरे विश्व‌ युद्ध में सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद सेना में अदम्य साहस का परिचय दिया था। आजादी के बाद 10 अगस्त1948 को वह पुन: भारतीय सेना में भर्ती हुए और‌ 23, जनवरी 1971 को बतौर लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्‍त हुए। 23 साल‌ के सेवाकाल में बेहतर प्रर्दशन करने पर 15 अगस्त 1972 को भारत सरकार ने उन्‍हें ताम्र पत्र से नवाजा था। उनके निधन‌ पर एसडीएम धर्मशाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा सेना के अधिकारियों ने  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.