फर्जी दस्तावेज पर ले ली साढ़े चार लाख की सब्सिडी
संवाद सहयोगी देहरा धोखे से दस्तावेज तैयार कर रेशम विभाग से करीब साढ़े चार लाख रुपये की सब्सिडी डकारने के आरोपित के खिलाफ सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो धर्मशाला ने केस दर्ज किया है। देहरा के रेशम अधिकारी ने इस संबंध में ब्यूरो से शिकायत की थी। इसकी जांच के बाद केस दर्ज किया गया है।
संवाद सहयोगी, देहरा : धोखे से दस्तावेज तैयार कर रेशम विभाग से करीब साढ़े चार लाख रुपये की सब्सिडी डकारने के आरोपित के खिलाफ सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो धर्मशाला ने केस दर्ज किया है। देहरा के रेशम अधिकारी ने इस संबंध में ब्यूरो से शिकायत की थी। इसकी जांच के बाद केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में रेशम अधिकारी ने कहा है कि परागपुर के नजदीकी गांव लगबधना के ओम प्रकाश ने वर्ष 2018-20 के बीच जाली बिल व रिपोर्ट पेशकर चार लाख 40 हजार रुपये की सब्सिडी अपने नाम मंजूर करवा ली। शिकायत होने पर हुई जांच में पता चला कि आरोपित ने गांव में सिल्क रिलिग इकाई लगाई थी। इसके बावजूद उसने इकाई में धागा तैयार नहीं किया। साथ ही आरोपित ने विभाग से प्रदेश में उत्पादकों से ककून खरीद करने का भी ठेका ले रखा था। आरोप है कि ओम प्रकाश ने फर्जी दस्तावेज के सहारे विभाग से चार लाख 40 हजार रुपये सब्सिडी ले ली जबकि सब्सिडी सिर्फ धागा उत्पादन करने पर ही मिलती है। रेशम अधिकारी ने इस संबंध में शिकायत की थी। आरोप सही पाए जाने पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के धर्मशाला थाने में ओम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है।
...
महाराष्ट्र पुलिस ने टंडर की महिला को किया गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, जयसिंहपुर : महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को लंबागांव पुलिस के सहयोग से चंबी पंचायत के टंडर गांव से महिला को गिरफ्तार किया है। शनिवार को महिला को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया और यहां से उसे पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है। उक्त महिला पर मुंबई न्यायालय में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
उक्त महिला बार-बार समन के बावजूद न्यायालय में पेश नहीं हो रही थी और लंबे समय से घर आई थी। न्यायालय ने आरोपित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकाला था। शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस ने लंबागांव पुलिस के सहयोग से महिला को घर से गिरफ्तार कर जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया और पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ राम सिंह ने इस बाबत पुष्टि की है।
...
ज्वालामुखी में बंजार निवासी से आधा किलो चरस बरामद
संवाद सूत्र, ज्वालामुखी : ज्वालामुखी पुलिस ने शनिवार को चेकिग के दौरान 506 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित योगराज निवासी बंजार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि एएसआइ विपिन, हेड कास्टेबल राजेश, कांस्टेबल सन्नी, बलबान व आशीष शनिवार दोपहर बाद ज्वालामुखी- नादौन मार्ग पर अंब में लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार को चेकिग के लिए रोका तो चरस बरामद हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित चरस को बेचने के लिए आया था। चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ छेड़ गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।