Move to Jagran APP

चार पंचायतों को प्रधान, तीन को मिले उपप्रधान

संवाद सहयोगी धर्मशाला जिला कांगड़ा की 15 पंचायतों में हुए उपचुनाव में चार को प्रधान व तीन पंचायतों को उपप्रधान मिले हैं। साथ ही आठ पंचायतों को नए वार्ड सदस्य भी मिले हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 05:15 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 05:15 AM (IST)
चार पंचायतों को प्रधान, तीन को मिले उपप्रधान
चार पंचायतों को प्रधान, तीन को मिले उपप्रधान

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : जिला कांगड़ा की 15 पंचायतों में हुए उपचुनाव में चार को प्रधान व तीन पंचायतों को उपप्रधान मिले हैं। साथ ही आठ पंचायतों को नए वार्ड सदस्य भी मिले हैं।

loksabha election banner

फतेहपुर ब्लाक की टटवाली, कांगड़ा की तरसूह, रैत की डोहब व सुलह की बछवाई पंचायत को प्रधान मिले हैं। इसके अलावा रैत ब्लाक की घरोह, पंचरुखी की रजोट हार व लंबागांव की काथला पंचायत को उपप्रधान मिले हैं। देहरा ब्लाक की सिहोटू खुर्द, खुंडियां, धर्मशाला की पद्दर, फतेहपुर की जखाड़ा, लंबागांव की द्रमण, हरनोट, नगरोटा सूरियां की मतलाहड़ व सुलह की सिहोटू पंचायत में वार्ड सदस्य चुने गए हैं।

....

इन पंचायतों को मिले प्रधान

-टटवाली पंचायत में प्रोमिला देवी प्रधान निर्वाचित हुई हैं। उन्हें 438 मत मिले हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी चार थे।

-तरसूह पंचायत में सुनील दत्त प्रधान निर्वाचित हुए हैं। सुनील दत्त को 423 वोट मिले हैं। प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद ने 414 मत हासिल किए हैं।

-डोहब पंचायत में तिलक राज प्रधान निर्वाचित हुए हैं। तिलक राज को 819 मत प्राप्त हुए हैं।

-बछवाई पंचायत में देसराज प्रधान निर्वाचित हुए हैं। देसराज ने 267 वोट हासिल किए हैं जबकि प्रतिद्वंद्वी शांति प्रकाश को 247 मतों से संतोष करना पड़ा है।

.......

ये चुने उपप्रधान

-काथला पंचायत में महेंद्र सिंह को विजेता घोषित किया गया है। उन्होंने 299 मत प्राप्त किए हैं। प्रतिद्वंद्वी आशीष रियाल को 205 वोट मिले हैं।

-रजोट हार पंचायत में अशोक कुमार 260 मत हासिल कर उपप्रधान बने हैं।

-घरोह पंचायत में देवेंद्र नाथ ने 448 मत हासिल कर उपप्रधान पद हासिल किया है।

..........

ये बने पंचायत सदस्य

-देहरा ब्लाक की सिहोटू खुर्द पंचायत के वार्ड पांच में हरदीप सिंह निर्वाचित हुए हैं।

-खुंडियां पंचायत के वार्ड छह में बलवंत सिंह चुने गए हैं।

- पद्दर पंचायत के वार्ड चार से स्वरूप चंद निर्वाचित हुए हैं।

-पंचायत जखाड़ा के वार्ड तीन से यशपाल सिंह निर्वाचित हुए हैं।

-द्रमण पंचायत के वार्ड पांच से विजय कुमार निर्वाचित हुए हैं।

-हरोट पंचायत के वार्ड एक से कमेर सिंह निर्वाचित हुए हैं।

-मतलाहड़ पंचायत के वार्ड दो से सुमन कुमारी निर्वाचित हुई हैं।

-सिहोटू पंचायत के वार्ड दो से सुरेंद्र कुमार ने प्रतिद्वंद्वी को एक मत के अंतर से हराया।

.....

15 पंचायतों में उपचुनाव हुआ है। सभी पंद्रह पंचायतों में मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिया है। चार प्रधान, तीन उपप्रधान व आठ पंचायत सदस्य चुने गए हैं।

-डा. निपुण जिदल, जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.