Move to Jagran APP

हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुनी मोदी के मन की बात

forty thousands worker listen modi ki man ki baat चंबी में पन्‍ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल होने वाले 40 हजार कार्यकर्ता एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनेंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 11:49 AM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 11:44 AM (IST)
हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुनी मोदी के मन की बात
हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुनी मोदी के मन की बात
रैत (कांगड़ा), जेएनएन। जिला कांगड़ा चंबी ग्राउंड में रविवार को शुरू हुए कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख का सम्मेलन ऐतिहासिक रहा। हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ मोदी के मन की बात सुनीं। मुख्‍य वक्‍ता नितिन गडकरी के पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने बड़ी एलईडी से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा 40 हजार कार्यकर्ता एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने का दावा कर रही थी, लेकिन मोदी के कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ता रैली मैदान में नहीं पहुंच पाए थे। इससे पूर्व जितने भी मन की बात कार्यक्रम आयोजित किए गए, उसमें सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपने बूथों में कार्यक्रम को सुनते थे। लेकिन एक साथ इतनी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहली बार कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में जोश दिखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.