पच्छाद क सराहा पंचायत में 45 वर्षीय महिला ने फंदा लगा कर ली आत्महत्या
Women Suicide पच्छाद विकास खंड की ग्राम पंचायत सराहा के आजी सिवत गांव में एक महिला ने रविवार देर रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
नाहन, जेएनएन। जिला सिरमौर के पच्छाद विकास खंड की ग्राम पंचायत सराहा के आजी सिवत गांव में एक महिला ने रविवार देर रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय महिला पांच वर्ष से मानसिक तौर से परेशान थी। रविवार देर रात को महिला घर पर अकेली थी तथा उसके परिवार के सदस्य किसी काम से दूसरे गांव गए हुए थे। महिला ने देर रात को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिवार के सदस्य जब सुबह घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि महिला अचेत फंदे पर झूल रही थी।
परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी। पच्छाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।