पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग पर राजन सुशांत का धर्मशाला में धरना, सरकार पर साधा निशाना
Former MP Rajan Sushant Protest पूर्व सांसद राजन सुशांत ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए जिलाधीश कांगड़ा के कार्यालय के आगे सांकेतिक धरना शुरू कर दिया।
धर्मशाला, जेएनएन। पूर्व सांसद राजन सुशांत ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए जिलाधीश कांगड़ा के कार्यालय के आगे सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा हिमाचल के करीब एक लाख कर्मचारी जिनकी नियुक्ति पहली जनवरी 2004 के बाद हुई है, उन्हें पुरानी पेंशन योजना से बाहर रखा गया। है। इन कर्मचारियों की अब रिटायरमेंट होने लगी हैं, लेकिन इन्हें अब आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद 25000 मिलना चाहिए उसे महज 2500 रुपये मिल रहा है।
राजन ने कहा इन्हें मनरेगा मजदूर से भी कम पैसे मिल रहे हैं। इन कर्मचारियों ने अपनी जवानी प्रदेश के विकास में लगाई। लेकिन सरकार उनके बुढ़ापे में उनसे उनकी सिक्योरटी ही छीन रही है। पेंशन इन कर्मचारियों के लिए अहसान नहीं, बल्कि उनके किए गए कामों का आभार है। जिससे वह अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में गरिमा पूर्ण जीवन व्यतीत करें। इस दौरान पूर्व सांसद के साथ काफी संख्या में लोग भी धरने पर बैठे।