Move to Jagran APP

जेपी नड्डा के स्‍वागत में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने साधा जयराम सरकार पर निशाना

Former Minister Sudhir Sharma हिमाचल की पूर्व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे एवं ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 01:37 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 01:37 PM (IST)
जेपी नड्डा के स्‍वागत में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने साधा जयराम सरकार पर निशाना
सुधीर शर्मा ने सरकार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल की पूर्व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे एवं ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्‍होंने प्रदेश सरकार से पूछा है कि एक तरफ तो सरकार के पास दैनिक कार्यों के लिए भी पैसे नहीं हैं और लोन पर लोन लिए जा रहे हैं और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उडनखटोले को ऐसे उड़ा रहे हैं जैसे मुफ्त में ही चल रहा है। सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि वह 20 नवंबर को चंडीगढ़ क्या करने गए, जबकि वह बिलासपुर जा रहे थे।

loksabha election banner

क्या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को चंडीगढ़ से सरकारी हेलिकाप्टर में लाने के लिए ही वह मात्र चंडीगढ़ गए थे। क्या मुख्यमंत्री इतने फ्री हैं कि वो सरकारी हेलिकाप्टर में उड़कर 20 नवंबर को वह चंडीगढ़ में हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन से मिलते हैं और फिर अगले दिन यानी आज नड्डा को लेने चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंच जाते हैं। क्या मुख्यमंत्री के पास कोई काम नहीं है।

क्या अपने नाम की तरह मुख्यमंत्री को कहीं गलतफहमी तो नहीं हो गई है कि अब हिमाचल में राम राज्य आ गया है, इसलिए मजे करो। एक तरफ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश सरकार योजनाओं को जल्द पूरा न करने का आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश के राजस्व मंत्री इसके लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं प्रदेश के मुखिया इन सबसे दूर हेलिकाप्टर से ही नीचे नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के बिलासपुर आगमन और उनके स्वागत पर हो रहे ख़र्चे को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्‍होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री इस चौपर राइड का खर्च खुद वहन करेंगे या भाजपा देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.