डेढ़ साल बाद चुप्पी तोड़ेंगे पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, राजीव शुक्ला से मुलाकात के बाद आज हो रहे मीडिया से रूबरू
Former Minister Anil Sharma पिछले डेढ़ साल से भाजपा संगठन व आम कार्यक्रमों से दूरी बनाए बैठे भाजपा विधायक अनिल शर्मा आज अपनी चुप्पी तोड़ेंगे। भाजपा विधायक पिछले डेढ़ साल से भाजपा और संगठन से दूरी बनाए हैं।
मंडी, जागरण संवाददाता। पिछले डेढ़ साल से भाजपा संगठन व आम कार्यक्रमों से दूरी बनाए बैठे भाजपा विधायक अनिल शर्मा आज अपनी चुप्पी तोड़ेंगे। भाजपा विधायक पिछले डेढ़ साल से भाजपा और संगठन से दूरी बनाए हैं। कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के उनके घर पर लंच करने के बाद अब उनके मीडिया से रू-ब-रू होने पर उनके द्वारा भाजपा पर बड़ा हमला करने या कांग्रेस में वापसी के क्यास तेज हो गए हैं। विधायक अनिल शर्मा ने चुनावों के वक्त कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल थाम कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था और मंडी में सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत भी दर्ज की थी। उनको मंत्री पद मिला था, लेकिन लोकसभा चुनावों में उनके पिता अनिल शर्मा और बेटे आश्रय शर्मा ने कांग्रेस में वापसी कर चुनाव लड़ा। इसके के बाद से अनिल शर्मा ओर प्रदेश सरकार के बीच रिश्ते बिगड़ गए।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अनिल शर्मा के बीच वाक युद्ध भी तेज हुआ और उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । इसके इसी बीच सेरी मंच पर हुए एक कार्यक्रम में सांसद रामस्वरूप शर्मा और मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने उनको खूब तंज कसे थे। इस दौरान इनके बीच तू-तू मै-मैं भी हुई थी। इसके बाद से अनिल शर्मा ने भाजपा से पूरी तरह से दूर बना ली और मीडिया से भी। हालांकि फोन पर मीडिया के सवालों का जवाब उन्होंने जरूर दिया।
भाजपा संगठन से उनकी दूरी के बाद से ही उनकी कांग्रेस में वापसी के क्यास ते हो गए थे। ऐसे में 10 अक्टूबर को कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं काउनके घर में लंच करना कई सवाल छोड़ गया और उनके कांग्रेस में वापस जाने के क्यास और तेज हो गए। अब राजीव शुक्ला के साथ हुई मुलाकात के बाद होने वाली इस पत्रकारवार्ता में अनिल शर्मा जयराम सरकार पर बड़ा हमला बोल सकते हैं साथ ही कांग्रेस में वापसी के बारे में भी खुलासा कर सकते हैं।