धर्मशाला में महिला ने एक व्यक्ित व उसके साथियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
पुलिस चौकी योल के स्लेट गोदाम की महिला ने सदर थाना धर्मशाला में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। गांव खलूही स्लेट गांव की पीड़ित महिला ने इसी गांव के एक व्यक्ति तथा अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
By Richa RanaEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 03:08 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 03:12 PM (IST)
योल, जेएनएन। पुलिस चौकी योल के स्लेट गोदाम की महिला ने सदर थाना धर्मशाला में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। गांव खलूही स्लेट गांव की पीड़ित महिला ने इसी गांव के एक व्यक्ति तथा अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार देर सायं को घर में घुस आए ओर अश्लील हरकतें करने लगे। महिला के विरोध करने पर भी कपड़े आदि फाड़ने लग पड़े जब उसने चिल्लाना शुरू कर दिया तो वो भाग निकले ।वहीं सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें