Move to Jagran APP

पूर्व सीपीएस नीरज भारती से झड़प पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज

नीरज भारती और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए झगड़े के मामले में नीरज भारती की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 12:48 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 12:48 PM (IST)
पूर्व सीपीएस नीरज भारती से झड़प पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज
पूर्व सीपीएस नीरज भारती से झड़प पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज

जवाली, जेएनएन। जवाली बाजार में 25 मई को पूर्व सीपीएस नीरज भारती और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए झगड़े के मामले में नीरज भारती की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआइआर दर्ज कर ली है। नीरज भारती ने जतिंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, नीतीश, गोगी पठानिया, अनूप कुमार, दीपू राणा, अरुण गुलेरिया, मनु पठानिया, सुलक्षण शर्मा, कुलवीर सिंह, सतीश कुमार, पंकज डोगरा व तरसेम सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि नीरज भारती व भाजपा कार्यकर्ता जतिंद्र सिंह की फेसबुक पर आपसी लड़ाई चल रही थी। 25 मई को नीरज भारती साथियों के साथ जवाली बाजार आए थे और इस दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए थे। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीरज भारती के खिलाफ बाजार में भीड़ एकत्रित करने और लड़ाई झगड़ा करने पर केस दर्ज किया था। 26 मई को नीरज भारती सहित कांग्रेस कार्यकर्ता विनय कुमार, संसार सिंह संसारी, मनु शर्मा, सुरिंद्र छिंदा, राजिंद्र कुमार व मनवीर सिंह ने पुलिस थाना जवाली में दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की पुष्टि की है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.