शराब पीने से रोकने पर हुई कहासुनी में घोंपा चाकू, मौत
उपमंडल बैजनाथ के गांव चौबू बल्ह गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मामला शराब पीने को रोकने को लेकर भड़का था। इसके बाद हुई कहासुनी में एक व्यक्ति ने युवक को चाकू मार दिया। मृतक की पहचान
संवाद सहयोगी, बैजनाथ : उपमंडल बैजनाथ के गांव चोबू बल्ह में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मामला शराब पीने को रोकने को लेकर भड़का था। मृतक की पहचान 23 वर्षीय शुभम निवासी चोबू के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक लेवर का काम करने वाले शुभम और उसके अन्य चार साथियों ने निक्कू के घर बल्ह में पार्टी की। इसमें 40 वर्षीय कृष्ण कुमार भी मौजूद था। देर शाम तक चली पार्टी में कृष्ण कुमार ने शुभम व उसके साथी विशाल को अधिक शराब का सेवन करने पर रोका और घर जाने को कहा जिस पर उनकी कहासुनी हो गई। हालांकि पहले शुभम और विशाल घर के लिए चले गए लेकिन दोबारा रास्ते से लौट आए और पुन: कृष्ण के साथ उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की गुस्से में कृष्ण ने वहां पर पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से शुभम के पेट में कई बार कर दिए। घायल शुभम को दोस्त बैजनाथ अस्पताल ले आए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपित कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर ने बताया कि हत्या के आरोपित कृष्ण निवासी चोबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों का मेडिकल करवाया गया है।