शतरंज में फतेहपुर ब्लॉक ने झटका दूसरा स्थान
जिलास्तरीय अंडर-14 खेलों में फतेहपुर ब्लॉक शतरंज में द्वितीय रहा।
By Edited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 11:33 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 10:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, फतेहपुर : जिलास्तरीय अंडर-14 खेलें बालकरूपी में संपन्न हुई। इसमें जिला के करीब 19 शिक्षा खंडों से अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। फतेहपुर ब्लॉक की लड़कियों ने शतरंज में बेहतर प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज में सृजल कुमारी लिटिल एंजल्स मॉडल हाइ स्कूल लोहारा का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ियाली की कनिका व धमेटा स्कूल की कशिश का चयन वालीबॉल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। लिटिल एंजल्स मॉडल हाइ स्कूल लोहारा की दोनों शतरंज खिलाड़ियों को स्कूल पहुंचने पर मुख्य अध्यापक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें