Move to Jagran APP

Fatehpur By Election: फतेहपुर में भाजपा के खिलाफ गरजे कांग्रेसी दिग्‍गज, मुकेश, विप्‍लव व आशा ने साधा निशाना

Fatehpur By Election नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा के मुख्यमंत्री कांगड़ा में करवाया एक बड़ा काम गिना दें। प्रदेश में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। अग्निहोत्री ने कहा भाजपा ने फतेहपुर उप चुनाव में दो मंत्री लगाए हैं

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 02:11 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 02:11 PM (IST)
Fatehpur By Election: फतेहपुर में भाजपा के खिलाफ गरजे कांग्रेसी दिग्‍गज, मुकेश, विप्‍लव व आशा ने साधा निशाना
फतेहपुर में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर खूब निशाना साधा।

फतेहपुर, संवाद सूत्र। Fatehpur By Election, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा के मुख्यमंत्री कांगड़ा में करवाया एक बड़ा काम गिना दें। प्रदेश में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। अग्निहोत्री ने कहा भाजपा ने फतेहपुर उप चुनाव में दो मंत्री लगाए हैं और यह दो मंत्री बताएं उन्होंने कांगड़ा विशेषकर फतेहपुर के लिए क्या काम किया। मुकेश अग्निहोत्री फतेहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा भाजपा चारों सीटों पर हारेगी। जनता ने भाजपा को बदलने का मन बना लिया है।

loksabha election banner

इस मौके पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा जब कांग्रेस की सरकार थी तो प्रदेश में तीन लाख बेरोजगार थे। अब भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में 14 लाख बेरोजगार हैं। प्रदेश की सरकार युवाओं को नौकरियां देने में विफल रही है, जबकि अन्य राज्यों के लोगों को नौकरी दी जा रही है सरकार की कथनी व करनी में अंतर है।

पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने कहा महंगाई दिनों दिन बढ़ रही है, जबकि भाजपा महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ रही है। जनता को मुद्दों से भटकाकर सरकार चुनाव लड़ रही है। भाजपा की सरकार गरीब व किसान विरोधी सरकार है। महंगाई ने आम आदमी को पीस कर रख दिया है, जबकि इस विषय पर भाजपा कुछ नहीं बोलना चाहती।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय महाजन ने कहा राकेश पठानिया मंत्री नूरपुर से हैं और घोषणाएं कर रहे हैं कि फतेहपुर में जिम खोलेंगे। पहले यह बताएं नूरपुर में क्या दिया, नूरपुर तो संभाला नहीं जा रहा है और फतेहपुर में झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। फतेहपुर की जनता मन बना चुकी है जनता भवानी के साथ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.