Move to Jagran APP

Fatehpur By Election: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज फतेहपुर दौर पर, सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे

Fatehpur By Election भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर व भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज से फतेहपुर विधासभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री एक दिन में सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 08:27 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 08:27 AM (IST)
Fatehpur By Election: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज फतेहपुर दौर पर, सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज से फतेहपुर विधासभा क्षेत्र के दौरे पर हैं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Fatehpur By Election, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर व भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज से फतेहपुर विधासभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री एक दिन में सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय जनता काफी उत्साहित है। वहीं उन्हें उम्मीद है कि वह क्षेत्र की समस्याओं व मुद्दों को सीधे मुख्यमंत्री तक रख सकेंगे। हालांकि जहां पर मुख्यमंत्री की नुक्कड़ सभाएं हैं, उन क्षेत्रों में सड़कों की हालत दयनीय है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग भी इन क्षेत्रों में सड़कों के गड्डे भर रहा है और लीपापोती कर रहा है।

loksabha election banner

आज मुख्यमंत्री यहां करेंगे जनसभा

21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह 10 बजे कंदौर, 11 बजे होरी देवी, भटौली दोपहर 12 बजे, दोपहर दो बजे स्थाना में, दोपहर तीन बजे धमेटा तथा सायं चार बजे बरोट तथा शाम छह बजे राजा का तालाब में क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

तिकोना मुकाबले की संभावना को कम कर विजयश्री को होगा सीएम का प्रयास

फतेहपुर उपचुनाव में जब भाजपा के बलदेव ठाकुर व कांग्रेस के स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी सिंह व भाजपा के पूर्व में मंत्री रहे डा. राजन सुशांत की मौजूदगी ने चुनाव को तिकोना बना दिया है। ऐसे में यह मुकाबला बलदेव ठाकुर, भवानी सिंह व डा. राजन सुशांत में है। हालांकि यहां पर पंकज दर्शी व अशोक सोमल सहित कुल पांच मैदान में हैं। मुख्यमंत्री अपने दौरे में प्रयास करेंगे कि मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच हो और जीत भाजपा की हो। लेकिन डाक्‍टर राजन सुशांत भी अपनी जनसभा आयोजित कर अपना दमखम दिखा चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.