किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताए
विकास खंड नूरपुर की पंचायत रिट में शुक्रवार को कृषि विभाग आत्मा के सौजन्य से एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के बारे में करीब 50 किसानों को विस्तार से जानकारियां प्रदान की गई । इस मौके पर उक्त विभाग के खंड तकनीकी प्रबन्धक डाक्टर मनीष जंवाल ने किसानों को अलग अलग किस्म की जैविक खादें व जैविक कीटनाशक स्प्रे बनाने की विधि बताई । उन्होंने बताया कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पद्धति से फसलों को उगाने में किसी प्रकार की रासायनिक खादों कीटनाशकों इत्यादि के प्रयोग के बिना सफल एवम संतत खेती कर किसान जहर मुक्त खाद्यान का उत्पादन कर सकता है । इस तकनीक से किसान खेती उत्पादन लागत को शू
संवाद सहयोगी, जसूर : विकास खंड नूरपुर की पंचायत रिट में शुक्रवार को कृषि विभाग के सौजन्य से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 50 किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग के खंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. मनीष जंवाल ने किसानों को अलग-अलग किस्म की जैविक खाद व जैविक कीटनाशक स्प्रे बनाने की विधि बताई। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पद्धति से फसलों को उगाने में किसी प्रकार की रासायनिक खादों, कीटनाशकों के प्रयोग के बिना सफल एवम संतत खेती कर किसान जहर मुक्त खाद्यान का उत्पादन कर सकता है। इस तकनीक से किसान खेती उत्पादन लागत को शून्य कर आर्थिकी बढ़ाकर स्वस्थ भोज्य पदार्थ पैदा कर स्वस्थ भारत के सपने को साकार कर सकता है। इस मौके पर किसान यूनियन जिलाध्यक्ष सुरेश पठानिया, उपप्रधान वीर सिंह, नरेश पठानिया, प्रह्लाद सिंह, मेहर सिंह, विजय पठानिया, हरनाम सिंह, दर्शन सिंह, लक्ष्मण सिंह, विक्रम पठानिया, निर्देश पठानिया, दविद्र, निर्मल वीरेंद्र व अजय मौजूद रहे।