Move to Jagran APP

प्रदेश में महंगाई से जनता परेशान : कौल सिंह

द्रंग क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल स‍िंह ठाकुर ने कहा क‍ि हाल ही में धर्मशाला आए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ लोगों को शब्दों के जाल में फंसाकर गुमराह किया है।

By Edited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 08:59 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 10:59 AM (IST)
प्रदेश में महंगाई से जनता परेशान : कौल सिंह
प्रदेश में महंगाई से जनता परेशान : कौल सिंह

जेएनएन, बरोट। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार सत्तासीन हुई है, भ्रष्टाचार व महंगाई का बोलबाला है। सरकार का एक साल का कार्यकाल बिल्कुल निराशाजनक रहा है। यह बात चौहार घाटी में जनसंपर्क अभियान के तहत द्रंग क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर कौल स‍िंह ने बरोट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। धर्मशाला आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ लोगों को शब्दों के जाल में फंसाकर गुमराह किया है।

loksabha election banner

तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली भारी जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा इससे कांग्रेस को संजीवनी मिली है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने विधायक जवाहर ठाकुर पर आरोप लगाया कि द्रंग क्षेत्र का विकास करवाने में नाकाम साबित हुए हैं। जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे सभी उनके कार्यकाल में हुए हैं। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र के लिए कोई बड़ी योजनाएं नहीं ला पाए हैं।

भाजपा सरकार में द्रंग क्षेत्र में विकास की रफ्तार थम गई है। ठाकुर कौल स‍िंह ने रविवार को बरोट पंचायत के मियोट, खलैहल, बड़ी व छोटी झरवाड़, बरोट, थूजी, ढरांगण, कहोग, तरवाण, नमाण, काव आदि गांवों का दौरा किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव वामण देव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केहर स‍िंह, कांग्रेस नेता राम स‍िंह, बरोट कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रामसरन चौहान, युकां अध्यक्ष रमेश चंद व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.