सुधीर शर्मा के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को खनियारा
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को खनियारा में एनएसयूआइ ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। एनएसयूआइ नेता होतम राम ने बताया कि शिविर का आयोजन खनियारा के सोकणी दा कोट में किया गया था। इसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उधर, सुधीर शर्मा वीरवार को जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दो अगस्त को सुधीर शर्मा सुबह बैजनाथ शिव मंदिर व उसके बाद चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद साढ़े 12 बजे टंग पंचायत में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सूर्या चेरिटबेल ट्रस्ट योल द्वारा संचालित बाल आश्रम में बच्चों संग जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद दाड़ी में वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ कुछ पल बिताएंगे। दो बजे खनियारा में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सुकड़, गमरू और शाम को कंदरेड़ पंचायत में पौध रोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।