विस सत्र के बाद शिमला-पालमपुर नहीं बेटे संग मैक्लोडगंज पहुंचे वीरभद्र
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को सियासी तपिश से दूर मैक्लोडगंज की वादियों में बेटे विक्रमादित्य सिंह सहित पहुंच गए।
By Munish DixitEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 06:04 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 06:09 PM (IST)
जेएनएन, मैक्लोडगंज। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को सियासी तपिश से दूर मैक्लोडगंज की वादियों में बेटे विक्रमादित्य सिंह सहित पहुंच गए। उन्होंने यहां करीब आधे घंटे तक जहां मॉल रोड पर चहलकदमी की, वहीं पुरानी यादों को भी ताजा किया। हालांकि वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए मैक्लोडगंज में कई कार्यक्रमों में भाग लेने आए चुके हैं, लेकिन इस तरह मॉल रोड पर उन्होंने चहलकदमी कई दशकों बाद की।
शीतकालीन सत्र में सियासी तपिश के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वीरभद्र सिंह सीधे पालमपुर में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की सियासी चर्चा में भाग लेने जाएंगे। लेकिन लंबे समय के बाद वीरभद्र सिंह ने इन सबसे दूर मैक्लोडगंज का रूख किया और बेटे एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित यहां के प्राकृतिक नजारे को देखा। इस दौरान उनके खास सिपहसालार राजेंद्र राणा भी थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें