धूमल बोले : पहले चाय वाला, अब चौकीदार बनेगा जीत का मंत्र
Dhumal says this polls Chowkidar issues पहले चाय वाला और अब चौकीदार का स्लोगन एनडीए को भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव जीताने का मंत्र बनेगा।
देहरा, जेएनएन। पहले चाय वाला और अब चौकीदार का स्लोगन एनडीए को भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव जीताने का मंत्र बनेगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को देहरा में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा, पिछली बार कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री के चाय वाला होने का मजाक उड़ाकर हार को निश्चित किया था। इस बार कांग्रेस ने चौकीदार का उपहास उड़ाकर अपने आपको चुनावी दौड़ से बाहर कर लिया है। धूमल ने कहा कि भाजपा प्रदेश की चारों सीटों को भारी मतों से जीतना चाहती है इसलिए कोई रिस्क न लेते हुए भाजपा ने योग्य उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा है।
इससे पहले धूमल ने देहरा में आयोजित भाजपा के त्रिदेव कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, पूर्व मंत्री रङ्क्षवद्र रवि, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश चौहान, महामंत्री अरङ्क्षवद धीमान, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जगदीप डढवाल, देहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला पार्षद श्याम दुलारी, देहरा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी, नीलम कुमारी, निर्मल ङ्क्षसह, सुभाष कश्यप, रणजीत गुलेरिया एवं कैप्टन बलदेव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।