पालमपुर में स्वयं सहायता समूहों ने लगाया राखियों का स्टॉल
संवाद सहयोगी पालमपुर विकास खंड भवारना के स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने वीरवार को
संवाद सहयोगी, पालमपुर : विकास खंड भवारना के स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने वीरवार को संयुक्त कार्यालय परिसर पालमपुर में हाथों से बनाई राखियों का स्टॉल लगाया। इसका शुभारंभ एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने किया। उन्होंने कुछ राखियां खरीदकर महिलाओं का हौसला बढ़ाया।
उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की तथा अन्य महिला समूहों को भी आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला समूहों की ओर से राखियों का निर्माण बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उत्पाद खरीदने का आग्रह किया। स्टॉल स्थापित करने वाले स्वयं सहायता समूहों में चांद प्यारी स्वयं सहायता समूह घुग्घर, शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह लोहना, कन्या माता स्वयं सहायता समूह थला, ओम स्वयं सहायता समूह सरकारी सिद्धपुर, दिव्य स्वयं सहायता समूह परौर, शिया स्वयं सहायता समूह परौर और रविदास स्वयं सहायता समूह रमेहड़ शामिल रहे।