Himachal Election: हिमाचल में 15 अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकती है चुनाव की घोषणा, इस दिन चंबा आ सकते हैं मोदी
Himachal Election हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर के बाद कभी भी घोषणा की जा सकती है। प्रदेश में अभी मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चंबा जिला का दौरा भी प्रस्तावित है।
शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर के बाद कभी भी घोषणा की जा सकती है। प्रदेश में अभी मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चंबा जिला का दौरा भी प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री 14 या 15 अक्टूबर को चंबा जिले में आ सकते हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश में नौ नवंबर को एक ही चरण में चुनाव हुए थे। इस बार भी एक ही चरण में चुनाव होने की संभावना है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा, विपक्षी कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। सभी दलों की ओर से प्रत्याशियों की सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छह अक्टूबर को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसके बाद मंत्रिमंडल की एक और बैठक की योजना है।
किसान सम्मान निधि भी होगी जारी
किसान सम्मान निधि की पिछली किस्त अप्रैल में मिली थी। दूसरी किस्त के लिए केंद्र सरकार ने सितंबर के अंत तक रिकार्ड भेजने को कहा था। अब अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में दूसरी किस्त जारी हो सकती है। किसानों को एक वर्ष में तीन किस्त में छह हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। प्रदेश में 9.6 लाख किसानों को निधि का भुगतान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : PM Modi Himachal Visit: SE कार्यालय की ओर से मंच पर जाएंगे मोदी, SPG ने भी देखी व्यवस्था
- चुनाव करवाने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। पिछले दिनों प्रदेश के दौरे पर आई केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम को भी इससे अवगत करवा दिया था। प्रदेश में मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मनीष गर्ग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश