Move to Jagran APP

Heavy Rain in Kangraः13 घंटे न्यूगल खड्ड में फंसे रहे आठ लोग, सेना-एनडीआरएफ ने बचाए

कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल धीरा के तहत थुरल गांव में न्यूगल खड्ड का जलस्तर बढऩे से आठ लोग 13 घंटे तक फंसे रहे। सेना के जवानों राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने उन्हें सुरक्षित निकाला।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 09:31 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 09:31 PM (IST)
Heavy Rain in Kangraः13 घंटे न्यूगल खड्ड में फंसे रहे आठ लोग, सेना-एनडीआरएफ ने बचाए
थुरल में न्यूगल खड्ड में फंसे लोगों को बचाने में जुटे जवान। जागरण

परौर, संवाद सूत्र : Heavy Rain In Kangra ःकांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल धीरा के तहत थुरल गांव में न्यूगल खड्ड का जलस्तर बढऩे से आठ लोग 13 घंटे तक फंसे रहे। सेना के जवानों, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने उन्हें सुरक्षित निकाला। ये लोग वीरवार रात करीब दो बजे दो ट्रैक्टर के साथ खनन करने गए थे। रात तीन बजे के करीब जलस्तर बढऩे से टापू में फंस गए। ये लोग अन्य राज्यों के हैं और यहां मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलने पर प्रशासन के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ के 22 जवान और कसोल से सेना की विशेष टीम बुलाई। बचाव कार्य के दौरान तकनीकी खामी के कारण लोगों को खड्ड से निकालने में दिक्कत हो रही थी। सायं करीब चार बजे तक सबको सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

loksabha election banner

खड्ड में फंसे लोगों में राजेश कुमार पुत्र मनी राम निवासी सेंदू थुरल, रामदेव पुत्र सरभि चंद, कुसमा देवी पत्नी रामदेव, सुनीता कुमारी पुत्री रामदेव निवासी बल्ला तहसील डंडा जिला बेगूसराय बिहार, रविंद्र बिंद पुत्र सुबोध सिंह गांव भेलंवा जिला मुंगेर बिहार, सुबोध सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह गांव भेलंवा जिला मुंगेर बिहार, मिथुन पुत्र रामविलास सिंह गांव चंडी जिला मुंगेर बिहार, रविंद्र पुत्र सेठो सिंह गांव बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार शामिल हैैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में अवैध खनन किया जा रहा है। जिस स्थान पर खनन हो रहा था वहां से थुरल पुलिस चौकी की दूरी एक किलोमीटर है। पुलिस व खनन विभाग को सूचना देने पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही थी। उपायुक्त ने बरसात में नदी-नालों के किनारे जाने पर पाबंदी लगाई है। इसके बावजूद लोग नियमों की अवहेलना कर न्यूगल खड्ड में खनन कर रहे हैं।

100 से अधिक सिंचाई योजनाएं प्रभावित

न्यूगल खड्ड में सौ से अधिक ङ्क्षसचाई योजनाएं हैं। पहले खड्ड में खनन काम होता था और कूहलों में भी पानी भरा रहता था। अब खड्ड में खनन करने से सिंचाई योजनाएं प्रभावित हो रही हैैं।

किसने क्या कहा

फील्ड स्टाफ से रिपोर्ट मांगी है। इसके आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

-राजीव कालिया, खनन अधिकारी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। खड्ड में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काम शुरू कर दिया था।

-प्रताप सिंह,थाना प्रभारी भवारना

एनडीआरएफ के जवानों ने खड्ड में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। विभाग खनन माफिया के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा।

-डा. आशीष शर्मा, एसडीएम धीरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.