Durga Pooja 2019: पालमपुर के शीतला माता मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा प्रतिष्ठापित
शरद नवरात्र के उपलक्ष्य में पालमपुर के शीतला माता मंदिर में आयोजित विशेष पूजा से पूर्व मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना मंदिर में की गई।
पालमपुर, जेएनएन। शरद नवरात्र के उपलक्ष्य में पालमपुर के शीतला माता मंदिर में आयोजित विशेष पूजा से पूर्व मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना मंदिर में की गई। पालमपुर शहर में झांकी निकाली गई व शहर के लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शीतला माता मंदिर के सदस्य धर्मपाल चौधरी, विजय खट्टर, अशोक सलूजा, ओंकार सूद, सुदर्शन वासुदेवा, कुलदीप बेहल ने बताया शरद नवरात्र की पूजा प्रसिद्ध पंडितों द्वारा रोज़ाना की जाएगी। सुबह पूजा के बाद रोज़ाना शाम 6 बजे मां दुर्गा की आरती भी पूरे विधि विधान से मंदिर प्रांगण में की जाएगी, जिसमें मां दुर्गा के सभी भक्त सदर आमंत्रित हैं।
नौ दिन तक चलने वाली इस पूजा का समापन विजय दशमी के दिन होगा और उसी दिन विशेष हवन में आहुति डाली जाएगी। इसके बाद इन प्रतिमाओं को सुलह के निकट भेडू महादेव की नदी में विसर्जित किया जाएगा। इस मौके पर रजत, चित्रा, गगन वासुदेवा, साहिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।