यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शराब के नशे में दूसरे के घर जा घुसा व्यक्ति, लोगों के शोर मचाने पर तीसरी मंजिल से कूद गया
Mandi Crime News पैलेस कालोनी वार्ड में एक शराबी नशे की हालत में घर में घुस गया और बाद में ...और पढ़ें

मंडी, जागरण संवाददाता। Mandi Crime News, नगर निगम के पैलेस कालोनी वार्ड में एक शराबी नशे की हालत में घर में घुस गया और बाद में लोगों से बचने के लिए तीसरी मंजिल से कूद गया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मेडिकल के बाद उसे पत्नी के हवाले कर दिया। बिलासपुर जिले से संबंधित बताया जा रहा उक्त नशेड़ी गलती से पैलेस कालोनी के एक घर में घुस गया। उसके घुसने की जानकारी मकान मालिक को लग गई। शोर मचाने पर जब वह भागा तो तीसरी मंजिल से ही उसने छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि इस दौरान उसे कोई चोट नहीं आई। हालांकि लोग उसे चोर बता रहे थे, लेकिन पत्नी ने उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने उसे पत्नी के हवाले लेकर दिया।
चाचा की हत्या करने का आरापित भतीजे को पांच दिन का रिमांड
मंडी। पैसों के लेन-देन के लिए अपने चाचा की हत्या करने वाले आरोपित भतीजे बुद्धि ङ्क्षसह को कोर्ट ने 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। औट थाने के तहत चार नवंबर को हुई इस वारदात का पता पांच नवंबर शाम को चला था। वहीं इस वारदात के दौरान इस्तेमाल बाइक और उस समय पहने कपड़ों को आरोपित बंजार में कहीं छोड़ आया है। पुलिस अब उनकी रिकवरी करेगी। इसके लिए उसे मौके पर ले जाया जाएगा। आरंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपित ने उस रात बीयर पी थी जबकि चाचा ने शराब। उसके बाद पैसों के लेन-देन के लिए हुए झगड़े में बुद्धि सिंह ने चाचा की पत्थर मारकर हत्या कर दी।
एएसपी प्रोवेशनल विवेक चाहल ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
