Move to Jagran APP

द्रम्मण क्षेत्र में रोज सजती है नशे की मंडी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा नशे के खात्मे को लेकर किए जा रहे कड़े कदम उठाने के दावे शाहपुर में हवा होते दिख रहे है। हालात यह है कि शाहपुर में रोजाना नशे की मंडी सजती है, लेकिन प्रशासन व पुलिस जानकर भी अनजान बना

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 11:11 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 11:11 PM (IST)
द्रम्मण क्षेत्र में रोज सजती है नशे की मंडी
द्रम्मण क्षेत्र में रोज सजती है नशे की मंडी

आशीष पटियाल, शाहपुर :

loksabha election banner

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नशे के खात्मे के लिए किए जा रहे कड़े कदम उठाने के दावे शाहपुर में हवा होते दिख रहे है। शाहपुर में रोजाना नशे की मंडी सजती है, लेकिन प्रशासन व पुलिस जानकर भी अनजान बना हुआ है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर द्रम्मण में एक विशेष समुदाय के लोग सरेआम नशे का व्यापार कर रहे है। इस समुदाय के अधिकतर लोग इस धंधे में लगे हुए है। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक यहां चरस, नशीली दवाइयों सहित कई प्रकार के नशे का सरेआम व्यापार हो रहा है। रोजाना यहां सैकड़ो युवाओं की आवाजाही देखी जा सकती है। इन लोगों के निशाने पर युवाओं के साथ स्कूली बच्चे भी है। यह लोग अपने घरों के साथ-साथ स्कूलों के आस-पास भी नशा बेच रहे है। अहम तो यह है कि स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत प्रशासन व पुलिस के समक्ष कर चुके है, लेकिन बावजूद इसके इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों की माने तो अब इन लोगों ने धीरे-धीरे महंगे व खतरनाक नशे का व्यापार भी शुरू कर दिया है। यह लोग अपने घरों में नशे की दुकानदारी चला रहे हैं। कोई भी व्यक्ति इनके घर जाकर बड़े आराम से नशा खरीद सकता है। नशे के धंधे में महिलाएं भी शामिल है। यह लोग युवाओं को नशे के दलदल में धकेल कर मोटी कमाई कर रहे है। सबसे अहम यह है यह क्षेत्र चंबा •िाला में पड़ता है तथा यह भी एक कारण है कि कांगड़ा या शाहपुर पुलिस इन पर कार्रवाई करने से कतराती है जबकि चंबा पुलिस के यहां पहुंचने से पहले ही इन्हें इसकी खबर लग जाती है। जिस कारण यह सचेत हो जाते है। पुलिस की कोई कार्रवाई न होने के चलते इनका हौसला दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। शाहपुर में सरेआम हो रहे नशे के इस धंधे ने स्थानीयों लोगों को का़फी परेशान किया हुआ है।

...............

इस बारे शिकायतें मिली हैं। पुलिस नशे के धंधे में शामिल लोगों को छोड़ेगी नहीं। जल्द कार्रवाई होगी।

-रोहन डोगरा, डीएसपी डलहौजी (चंबा)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.